Aapka Rajasthan

Karoli नए अस्पताल में रामाश्रय बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन

 
Karoli नए अस्पताल में रामाश्रय बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जिला मुख्यालय पर स्थित नए अस्पताल भवन में बुजुर्गों के इलाज को और सुविधाजनक बनाने के लिए रामाश्रय की शुरुआत की गई है। जेरिएट्रिक वार्ड और जेरिएट्रिक क्लीनिक का नाम रामाश्रय रखा गया है। रामाश्रय वार्ड में पांच बेड महिलाओं और पांच पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। वार्ड के प्रत्येक बेड पर मरीज के लिए अलार्म, वॉकर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वार्ड में ही मरीज की जांच के साथ फिजियोथैरेपी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। रामाश्रय में बुजुर्गों के इलाज और देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इन वार्डों में 10 फाउलर बेड होंगे। इनमें से 5 बेड महिलाओं और 5 बेड पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। प्रत्येक बेड के बीच पार्टिशन बनाकर पर्दे लगाए गए हैं। बेड के पास नर्सिंग अलार्म सिस्टम लगाए गए हैं, ताकि बुजुर्ग आपातकालीन स्थिति में तुरंत नर्सिंग स्टाफ को बुला सकें।

प्रत्येक बेड पर वॉकर भी रखा गया है। वार्ड में पुरुष व महिला मरीजों के लिए अलग-अलग शौचालय हैं। इन शौचालयों में ग्रैब-बार लगाए गए हैं। वार्ड में फिजियोथेरेपिस्ट व फिजियोथेरेपी से संबंधित उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इनमें शॉर्ट वेव डायथर्मी, अल्ट्रासाउंड थेरेपी, सर्वाइकल ट्रैक्शन, पेल्विक ट्रैक्शन, ट्रांस इलेक्ट्रिक नर्व स्टिमुलेटर जैसे उपकरणों के साथ व्हीलचेयर, ट्रॉली, मेडिसिन कैबिनेट व अन्य जरूरी फर्नीचर शामिल हैं। वार्ड का एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो वार्ड की सभी व्यवस्थाओं का संचालन करेगा। इसके साथ ही वार्ड में मरीजों की देखभाल के लिए अलग से नर्सिंग स्टाफ लगाया गया है और सफाई के लिए कर्मियों को लगाया गया है। आईपीडी के दौरान बुजुर्गों को वार्ड में ही विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी। जांच के लिए सैंपल भी वार्ड से ही एकत्र किए जाएंगे और रिपोर्ट भी बेड पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। बुजुर्गों के इलाज व अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, फिजियोथेरेपिस्ट व अन्य कर्मचारियों के नंबरों की सूची वार्ड के बाहर लगा दी गई है।

पीएमओ डॉ. रामकेश मीना का कहना है कि यह सही है कि पहले आईसीयू वार्ड में बेड पर वृद्धा वार्ड लिखा हुआ था। सामग्री भी खरीदी गई, लेकिन उसका उपयोग नहीं हुआ। जब यह जानकारी मिली तो रामाश्रय वार्ड की तैयारियां शुरू कर दी गई। अब रामाश्रय वार्ड बनकर तैयार है। जल्द ही बुजुर्गों को इसका लाभ मिलेगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव आचार संहिता हट गई है। अब निश्चित तिथि तय कर कभी भी वार्ड का उद्घाटन कर दिया जाएगा।