Karoli एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस ने मॉक ड्रिल का किया आयोजन
स्टेट कमांडर योगेश कुमार ने बताया कि कमांडेंट विकास कुमार 6वीं वाहिनी एनडीआरएफ के निर्देशानुसार अभ्यास किया गया है। अभ्यास योगेश कुमार मीना के पर्यवेक्षण और निरीक्षक जीडी विजय सिंह मीना के नेतृत्व में किया है। एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होने पर किए जाने वाले राहत बचाव कार्यों का मॉक ड्रिल का सफल प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि रणगमा तालाब करौली में मॉक ड्रिल किया। इस दौरान टीम ने बाढ़ से बचाव संबंधित उपकरणों और भिन्न-भिन्न प्रकार के तरीकों से बाढ़ आपातकाल में फंसे लोगों को बचाने का प्रदर्शन किया।
अभ्यास में बाढ़ और घायल लोगों को स्टेबल किया। फंसे लोगों को राहत और बचाव करके बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में राहत बचाव कार्यों के साथ ही टीम के तुरंत कार्रवाई और विभिन्न विभागों के तालमेल की भी जांच करना था। इस दौरान चिकित्सा विभाग से सीएमएचओ डॉ. दिनेश मीणा, डीएसपी अनुज शुभम, फायर ब्रिगेड, नगर परिषद सहित कई विभागों के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने एनडीआरएफ की टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की।
