Karoli सुबह-शाम ठंड कड़ाके की, कोहरे का भी दिख रहा असर
करौली न्यूज़ डेस्क, कार्तिक मास बीतने के बाद माघ की शुरुआत में सर्दी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। रता-रता गुलाबी सर्दी के तेवर बढ़ने से तापमान में गिरावट आने लगी है। इससे लोगों को सुबह की नर्म धूप सुहाने लगी है। हालांकि अभी मौसम का मिजाज सामान्य रहने से सुबह-शाम की ठण्ड के बाद दोपहर में लोगों को राहत है। कृषि विज्ञान केन्द्र एकोराशी के मौसम केन्द्र के अनुसार मंगलवार को न्यनूतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो गत दिवस से 2 सेल्सियस कम था।
उत्तर भारत में स्नोफॉल (बर्फ गिराना) शुरू होने से क्षेत्र में भी सर्दी तेजी की ओर बढ़ने लगी है। रात के तापमान में गिरावट से सुबह लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। हालांकि धूप खिलने पर सर्दी के तेवर हल्काए। पार्कों और मकानों की छतों पर लोग नर्म धूप में बैठे दिखे। कृषि विभाग केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को तापमान में गिरावट 13.3 डिग्री सेल्सियस तक रही थी। शाम को दिन की तुलना में 5-6 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई।
गुढ़ाचंद्रजी. नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में सर्दी ने असर दिखाना शुरू किया है। सुबह-शाम सर्दी तेज हो गई है। वहीं सुबह कोहरा भी छाने लगा है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद सर्दी का असर तेज हुआ है। मंगलवार को शीतलहर चली और सुबह सूर्यदेव कोहरे की बीच टिमटिमाते नजर आए। सुबह के समय लोगों ने ऊनी वस्त्र पहनना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में गिरावट आने लगी है।मेहंदीपुर बालाजी. आस्था धाम सहित आसपास के क्षेत्र में सर्दी बढऩे लगी है। मंगलवार को तड़के से ही सर्द हवाएं चली और कोहरा छाया। साथ ही औस की बूंदी टपकने से ठिठुरन बढ़ गई। इससे लोग अब सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। बाजारों में जर्सी-स्वेटर की बिक्री में भी इजाफा हो रहा है। मौसम में आए बदलाव के चलते दिन में भी तापमान में कमी आई है।
