Aapka Rajasthan

Karoli मोबाइल चोरी को लेकर झगड़ा, तीन महिलाओं समेत 6 घायल

 
Karoli मोबाइल चोरी को लेकर झगड़ा, तीन महिलाओं समेत 6 घायल
करौली न्यूज़ डेस्क , करौली  शहर की जाटव बस्ती की शिव कॉलोनी में गुुरुवार को मोबाइल चोरी करने के आरोप को लेकर हुए झगड़े में छह जने घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं शामिल हैं। दोपहर में घायलों को लेकर पहुंचे परिजन चिकित्सालय में भी भिड़ गए। पुलिस के पहुंचने पर चिकित्सक घायलों का उपचार शुरू कर सके। जहां से एक जने को गंभीरावस्था में जयपुर रैफर किया गया।

चिकित्सालय पहुंचे जाटव बस्ती निवासी अनिल कुमार जाटव ने बताया कि सुबह पड़ोसी एक जने ने उसकी पेंट की जेब से मोबाइल पार कर लिया। इसका पता पड़ने उससे कहासुनी हो गई। इस दौरान उसके दो भाइयों ने आरोपी के पास से मोबाइल का कवर बरामद कर लिया। परस्पर धक्का-मुक्की के दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर दिया। इससे वह, मां मायादेवी व छोटे भाई की पत्नी तन्नू घायल हो गई। इधर दूसरे पक्ष के घायल सिकंदर ने बताया कि किसी ने मोबाइल ले लिया। इसको लेकर हुई कहासुनी में आरोपियों ने उससे व उसके भाई श्यामसुंदर को कुल्हाड़ी व ईंट से हमला कर घायल कर दिया। बचाव में आने पर मां भी घायल हो गई। लहूलुहान घायलों को लेकर चिकित्सालय पहुंचे परिजन परस्पर झगड़ पड़े। फिर से मारपीट की नौबत आने पर मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. ओपी मीणा की सूचना पर अस्पताल चौकी व नई मंडी थाना पुलिस एमओटी पहुंची। इसके बाद नर्सिंगकर्मियों ने घायलों का उपचार शुरू किया। नई मंडी थाना के हैडकांस्टेबल मुकेश सिंह ने दोनों पक्षों के घायलों से घटना के बारे में पूछताछ की। गंभीर घायल होने पर चिकित्सालय से अनिल कुमार को जयपुर रैफर कर दिया गया।