Aapka Rajasthan

Karoli बदमाशों ने खड़ी 2 ऑटो में लगाई आग, 4 लोग हिरासत में

 
Karoli बदमाशों ने खड़ी 2 ऑटो में लगाई आग, 4 लोग हिरासत में

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जिला मुख्यालय स्थित हटवाड़ा बाजार ब्राह्मण धर्मशाला के पास खड़े दो ऑटो को सोमवार रात को किसी बदमाश ने आग लगा दी, जिससे दोनों ऑटो जल गए और हजारों रुपए का नुकसान हो गया। आगजनी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आगजनी के मामले में शक के आधार पर 4 लोगों को हिरासत में लिया है।

जिला मुख्यालय स्थित हटवाड़ा बाजार ब्राह्मण धर्मशाला के पास खड़े दो ऑटो में सोमवार रात को किसी ने आग लगा दी। - Dainik Bhaskar

ऑटो मालिक भरतलाल धोबी और बरकत अली ने बताया कि शाम को स्कूल के बच्चों को छोड़कर ऑटो को ब्राह्मण धर्मशाला के पास खड़ा कर दिया। रात करीब 12 बजे बाद अज्ञात लोगों ने खड़े ऑटो टैंपो में आग लगा दी। आगजनी की सूचना आस-पास के रहने वाले लोगों ने दी। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑटो में आग लगा दी।घटना की सूचना टाउन चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से फुटेज प्राप्त किए हैं। पुलिस ने आगजनी के मामले में शक के आधार पर 4 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।