Aapka Rajasthan

Karoli रंग-रोगन से सज गया बाजार, रंगाई-पुताई का काम शुरू

 
Karoli रंग-रोगन से सज गया बाजार, रंगाई-पुताई का काम शुरू

करौली न्यूज़ डेस्क,  नवरात्र के साथ शुरू हुए त्योहारी सीजन में बाजारों में अब चहल-पहल बढ़ने लगी है। दीपावली भी नजदीक ही है। ऐसे में लोगों ने त्योहार मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।दीपावली के मद्देनजर कई लोगों ने मकानों की रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके लिए बाजार में रंगाई-पुताई की सामग्री का बाजार सज गया है। डिस्टेंपर आदि के कारोबार में तेजी आई है। मकानों की पुताई के लिए कलर खरीदने को दुकानों पर भीड़ नजर आने लगी है। रंगाई-पुताई से घर-दुकान चमकने लगे हैं। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग रंग-पेंट खरीदने के लिए बाजारों में आ रहे हैं।मजदूरों को मिला रोजगार: मकानों की रंगाई-पुताई का कार्य चालू होने से मजदूरों को रोजगार मिला है। पुताई कार्य से जुड़े मजदूरों के अनुसार दीपावली के सीजन में पुताई कार्य में अच्छी आमदनी की उमीद है। लोग अपने घर-दुकानों की पुताई करा रहे हैं।

विभिन्न ब्रांड के पेंट्स उपलब्ध

कलर पेंट्स विक्रेता योगेश कुमार ने बताया कि त्योहार से कारोबार में तेजी आएगी। विभिन्न कंपनियों के पेंट्स उपलब्ध है। बाजार में डिस्टेबर की मांग ज्यादा है। कंपनियों ने मकानों को बरसाती सीलन आदि से बचाव को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण कलर लांच किए हैं। जो सालों-साल मकानों में चमक बरकरार रखते हैं। पुताई के बाद मकान-दुकान दिखने में आकर्षक भी लगेंगे। रंग-पेंट विक्रेता योगेश कुमार सहित दिनेश, संतोष, इमरान आदि ने बताया कि रंग-पेंट के दामों में इस बार कोई खास बढ़ोतरी नहीं है।