Aapka Rajasthan

Karoli जयकारों के साथ रवाना हुई पदयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

 
Karoli जयकारों के साथ रवाना हुई पदयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली उपखण्ड के खेडला गांव में शुक्रवार को धार्मिक समारोह के बीच देव बाबा भक्त मण्डल के तत्वावधान में पदयात्रा रवाना हुई। जिससे महौल धर्ममय हो गया। देव बाबा की पदयात्रा में जयकारे गूंज उठे। पदयात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा को मुय अतिथि व प्रधान प्रतिनिधि बहादुर सिंह गुर्जर, जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष घनश्याम सिंह खटाना, सौमलेराम खटाना, डॉ. देशराज भटोला ने झण्डी दिखा कर रवाना किया। भक्त मण्डल के संयोजक हिमत खेडला ने बताया कि यात्रा गांव से प्रस्थान कर कैमला, नांगल, बालघाट होते हुए रविवार को देव धाम पहुंचेगी। धर्म जुलूस के रूप में ध्वजा अर्पण व भण्डारे के साथ यात्रा का समापन होगा। पदयात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम में रविन्द्र खेडला, धारा सूबेदार, राजू पटेल, डॉ. देशराज भटोला आदि शमिल रहे।

कांवड़ियों ने महादेव का किया अभिषेक, गूंजे जयकारे

गुढ़ाचंद्रजी श्रावण मास में भोलेनाथ की भक्ति का रंग बरस रहा है। एक दर्जन गांवों में भक्तों ने कांवड़ यात्रा के माध्यम से भोलेनाथ का अभिषेक किया।इस दौरान हर हर महादेव के जयकारों से माहौल धर्ममय हो गया। गुणा गांव में दो दर्जन से भी अधिक श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का गलताजी जयपुर से जल लाकर अभिषेक किया। श्रद्धालु जगदीश सैनी ने बताया कि सैनी शिव मंडल के दो दर्जन से भी अधिक श्रद्धालु अष्टम कांवड़ यात्रा के तहत जयपुर स्थित गलताजी के पावन कुंड से जल भरकर लाए। इसके बाद गुरुवार को जयकारों के बीच कांवडिय़ों ने भोलेनाथ का अभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे। इस मौके पर भोलेनाथ की झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों ने भंडारे में प्रसादी पाई। दोपहर 2 बजे शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। प्रसादी पाने के लिए शिव मंदिर पर भक्तों की भीड़ रही।कार्यक्रम में शिवलाल सैनी, रामकिशोर सैनी, बाबूलाल माली, प्रभु माली,रणजीता माली आदि मौजूद रहे।