Aapka Rajasthan

Karoli मंडा खेड़ा को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

 
Karoli मंडा खेड़ा को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली  के मासलपुर क्षेत्र में स्थित मंडा खेड़ा के ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने गांव को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग की है। एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पहले मंडा खेड़ा एक स्वतंत्र ग्राम पंचायत था, लेकिन बाद में इसे खेड़िया ग्राम पंचायत में शामिल कर दिया गया।2011 की जनगणना के अनुसार मंडा खेड़ा की आबादी 3000 से अधिक है और गांव में लगभग सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं। वर्तमान में मंडा खेड़ा गांव खेड़िया ग्राम पंचायत का हिस्सा है, लेकिन खेड़िया से इसकी दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मंडा खेड़ा को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर का सौंपा ज्ञापन। - Dainik Bhaskar

ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व से संबंधित छोटे-छोटे कामों के लिए भी उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। राज्य सरकार ने हाल ही में ग्राम पंचायतों के परिसीमन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी के मद्देनजर ग्रामीणों ने परिसीमन के दौरान मंडा खेड़ा को पुनः एक स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाने की मांग की है।