Aapka Rajasthan

Karoli तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

 
Karoli तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली स्थानीय पुलिस के सहयोग से शनिवार शाम एंटी गेंगस्टर टास्क फॉर्स पुलिस मुख्यालय जयपुर की टीम ने डीग जिले में तीन वर्ष पहले बहुचर्चित मुल्लाका गांव के देवीराम हत्याकांड के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी को लेकर डीग पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी दिल्ली व हरियाणा में मजदूरी कर फरारी काट रहा था। आरोपी शिवहरि गुर्जर पुत्र रामजीत गुर्जर निवासी गांव मुल्लाका थाना कामां को होदाहेली गांव से गिरफ्तार किया है।

आरोपी करीब पन्द्रह दिन पूर्व नादौती के गांव होदाहेली आया था। पुलिस एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स एवं अपराध के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर गठित टीम में शामिल एएसआई शैलेन्द्र कुमार शर्मा व कांस्टेबल बृजेश कुमार शर्मा को सूचना मिली की पच्चीस हजार का इनामी आरोपी शिवहरी गुर्जर नादौती थाने के अंतर्गत होदाहेली गांव आया हुआ है। जिस पर पुलिस ने शिवहरी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एडीजी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर देवीराम की हत्या कर दी थी।मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। तेरह फरार चल रहे हैं। जिन पर इनाम घोषित है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। कार्रवाई में नादौती थाने के पुलिस उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक चन्द्र हुुसैन, कांस्टेबल धारा सिंह, रवि कुमार, कपिल, बनवारीलाल व जसराज का सहयोग रहा।