Aapka Rajasthan

Karoli मलमास लगने से एक माह मांगलिक कार्यों पर लगा विराम

 
Karoli मलमास लगने से एक माह मांगलिक कार्यों पर लगा विराम
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली मार्गशीर्ष शुक्ला पूर्णिमा रविवार यानी 15 दिसंबर की रात 10.11 बजे से शुरू होकर माघ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा नए साल में 14 जनवरी 2025 को सुबह 8.55 बजे तक धनु संक्रांति काल रहेगा। इस काल को मलमास या खरमास कहते हैं। इस अवधि में मांगलिक कार्य करने की मनाही है। पं. राममोहन शर्मा ने बताया कि मलमास के दौरान मांगलिक कार्य जैसे शादी-विवाह, उपनयन संस्कार, गृह निर्माण, गृह प्रवेश, वास्तु-मुहुर्त, वाहन क्रय, दस्तूर, मुंडन संस्कार समेत शुभ कार्यों पर रोक रहेगी तथा 14 जनवरी 2025 को सुबह 8.56 बजे रवि दक्षिणायन से उत्तरायण होते ही अर्थात् सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे।

पं. शर्मा बताया कि धनु एवं मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है । जब सूर्य अपने गुरु के घर धनु राशि व मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो सूर्य देव गुरु बृहस्पति की सेवा में व्यस्त हो जाते हैं। इससे मांगलिक कार्यों में देवगुरु बृहस्पति एवं सूर्यदेव की उपस्थिति नहीं रहती है। नौ ग्रहों में से बृहस्पति एवं सूर्य दो प्रमुख ग्रह है, इसलिए मांगलिक कार्यों में देवगुरु बृहस्पति एवं सूर्यदेव की उपस्थिति नहीं रहने से शास्त्रों ने मांगलिक कार्य करने की अनुमति नहीं दी है, क्योंकि उनके बिना मांगलिक कार्य अपूर्ण रहता है। इसलिए मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है।

. जनवरी में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 व 27 तक। . फरवरी में 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 तक। . मार्च में 1, 2, 6, 7 और 12 तक। .अप्रैल में : 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 तक। . मई में 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 तक। . जून में : 2, 4, 5, 7 और 8 तक। . नवंबर में : 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 तक। . दिसंबर में : 4, 5 और 6 तक।