Aapka Rajasthan

Karoli मां घटवासन देवी के लिए पदयात्रा हुई रवाना, की पुष्प वर्षा

 
Karoli मां घटवासन देवी के लिए पदयात्रा हुई रवाना, की पुष्प वर्षा
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली टोडाभीम के गांव भोपुर से आज सुबह मां घटवासन देवी की पदयात्रा गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। सबसे पहले सभी पदयात्री भोपुर स्थित घटवासन देवी के मन्दिर पर एकत्रित हुए। जहां प्रकाश पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मातेश्वरी की पूजा अर्चना करवाई गई। जिसके बाद में फूलों से सजे धजे रथ में माता घटवासन को रथ में विराजित किया। उसके बाद सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार मीना व उप सरपंच केशूली मीना ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

नाचते कूदते माता रानी की यात्रा में हुई शामिल

यात्रा में महिला पुरुष मातेश्वरी के भजनों पर नाचते कूदते हुए पदयात्रा में शामिल माता रानी के भक्त भजनों पर नाचते गाते हुए और माता के जयकारों लगाते हुए रवाना हुए। पदयात्रा माता की परिक्रमा कर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मां घटवासना देवी गुड़ाचंद्रजी के लिए रवाना हो गई। जिससे पूरे गांव का माहौल धर्ममय हो गया। पद यात्रियों का ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और जलपान करवाकर स्वागत किया गया।

यह भी रहे मौजूद

पदयात्रा से जुड़े भरोसी पटेल, गज्जी पटेल, भगवान सहाय जांगिड़ ,रामेश्वर पटेल, मुकेश मीना सचिव, मुकुट मीणा, अमर सिंह पटेल, संजय गुप्ता, राकेश भगत, राजेंद्र मीना आदि ने बताया की पदयात्रा माता के मन्दिर पहुंचने पर सभी पदयात्री माता के दर्शन कर भंडारे का आयोजन किया जायेगा।