Aapka Rajasthan

Karoli शराब की दुकान के विरोध में लगाया जाम, वाहन चालक परेशान

 
Karoli शराब की दुकान के विरोध में लगाया जाम, वाहन चालक परेशान 
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली सपोटरा-कुडग़ांव सड़क मार्ग पर बैंक शाखा के समीप चल रहे शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर कुडग़ांव-सपोटरा मार्ग पर जाम लगाकर ठेके को हटवाने की मांग की। दोपहर करीब डेढ़ बजे से आधा घंटे तक जाम लगा रहा।इस दौरान लोगों ने आबकारी विभाग के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। शराब ठेके को दूसरी जगह स्थानान्तरित नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। जाम की सूचना मिलने पर थाना अधिकारी रुक्मणी गुर्जर मौके पर पहुंची और समझाइश कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। लोगों ने उनको ज्ञापन सौंपा। इसके बाद ग्रामीणों ने उप तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार के नाम भी ज्ञापन दिया। शराब के ठेके को दूसरी जगह शिट करने की मांग की। ग्रामीण रामनिवास सैनी, दीनदयाल, गज्जू, बृजलाल, हरी लाल, शैलेश अग्रवाल, राजू लाल, रोशन आदि ने बताया कि पांच दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चक्काजाम करेंगे।

वाहन चालक हुए परेशान : जाम लगने के दौरान वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की कतार लग गई। कई लोग दूसरे रास्तों से गंतव्य को पहुंचे। पुलिस प्रशासन को भी जाम को हटवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।ग्रामीणों ने बताया कि कुडग़ांव सपोटरा सड़क मार्ग में बैंक शाखा के समीप पिछले माह से शराब का ठेका संचालित है। जो देर रात तक संचालित होगा। निर्धारित समय बाद भी ठेका खुला रहता है। अवैध रूप से शराब बेची जाती है। इस ठेके के समीप ही पीएनबी एवं बड़ौदा बैंक की शाखा संचालित है। साथ ही मंदिर जाने का यह मुय मार्ग है। शराब का सेवन करने वाले लोग यहां नशे में बैठकर राहगीरों को परेशान करते हैं। महिलाओं व बालिकाओं को भय रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि शराब के ठेके को लेकर पिछले महीने जिला कलक्टर, आबकारी अधिकारी, संभागीय आयुक्त क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन शराब के ठेके को नहीं हटवाया जा रहा है। जिससे ठेकेदार मनमानी कर रहा है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।