Aapka Rajasthan

Karoli नारेश्वर मंदिर परिसर में पौधारोपण कर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत

 
Karoli नारेश्वर मंदिर परिसर में पौधारोपण कर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली सावनी तीज के अवसर पर हरीयालो राजस्थान के तहत प्रदेश और जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' का मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आगाज किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपोटरा के मीन धाम नारेश्वर मंदिर पर दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशी की कामना की और परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान का पौधारोपण कर संदेश दिया। इस दौरान एक साथ 6 हजार पौधे एक साथ रोपे गए। सीएम ने पौधारोपण करने वाले 5 छात्रों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए सीएम भजन लाल शर्मा ने क्षेत्र वासियों से खुशहाली के साथ प्रदेश को हरा-भरा बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और अन्य को भी प्रेरित करने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा की एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाए। इसके हरियाली की के साथ प्रदेश विकसित होगा। उन्होंने पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल करने की भी अपील की। उन्होंने कहा की प्रदेश में इंद्र देव की मेहरबानी से अच्छी बारिश हुई है।इस दौरान सीएम ने क्षेत्रीय विधायक और आमजन से कहा कि पिछले सभी बजट से अधिक पैसा क्षेत्र के लिए दिया है। उन्होंने कहा की उनका ध्येय सभी जगह हो विकास। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा को उन्होंने हमेशा झूठ बोल कर भ्रम फैलाया है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीबी नहीं हटाई। गरीबी हटाओ का नारा राजीव, इंद्र और नेहरू ने भी दिया।

उन्होंने कहा की एक प्रधानमंत्री कहते थे कि केंद्र से एक रुपए भेजते है तो 10 पैसा जनता तक पहुंचता है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म कर सीधे जनता के खाते में पूरा पैसा पहुंचाया है। इस दौरान उन्होंने कहा की कांग्रेस ने हमेशा भ्रम फैलाया। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भी भ्रम फैलाया है। उन्होंने कहा की आरक्षण को दुनिया की कोई ताकत भी खत्म नहीं कर सकती है। जिला प्रभारी और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने क्षेत्र के लिए बजट में की गई घोषणाओं पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।