Aapka Rajasthan

Karoli आधी लागत पर कर रहे काम, फिर गुणवत्ता पर कैसे ध्यान देंगे

 
Karoli आधी लागत पर कर रहे काम, फिर गुणवत्ता पर कैसे ध्यान देंगे
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली महंगाई के दौर में महीनों पहले निर्धारित लागत में मानकों पर काम होना मुश्किल है, लेकिन स्ट्रीट लाइट लगाने से लेकर सड़क और भवन निर्माण कार्य काफी कम खर्च में पूरे कराए जा रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य संवेदक ने रीको द्वारा आंकी गई लागत से आधी से भी कम रेट में पूरा कर दिया। वहीं इंटरलॉकिंग टाइल्स फुटपाथ से सड़क चौड़ाईकरण का कार्य भी कमोबेश अनुमानित लागत से काफी कम राशि में किया जा रहा है । ऐसे में लागत के अनुमान पर स्वीकृत राशि से आधी राशि में हुए सस्ते विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लोग आशंकित हैं। इसका नमूना है कि महज चंद माह पहले लगाई गई इंटरलॉकिंग टाइलें उखड़ने लगी हैं

दरअसल औद्योगिक क्षेत्र में आंतरिक सड़कों को रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूर्णता करीब है। रीको मुख्यालय ने विद्युत निगम के पोलों से लाइटें हटवा कर पृथक से स्ट्रीट लाइट व पोल लगाने का कार्य स्वीकृत किया। जिसके लिए 58.52 लाख रुपए की लागत का आंकलन कर जून माह में निविदा जारी की थी। संवेदक कम्पनी ने 100 स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्यादेश 50.04 फीसदी कम में यानी 26.86 लाख रुपए में प्राप्त कर लिया। इससे भी स्ट्रीट लाइट के पोल लगाने व केबल बिछाने के लिए खोदा गया कई किलोमीटर लम्बा इंटरलॉकिंग टाइल्स का फुटपाथ भी मरम्मत कर पूर्व की स्थिति में तैयार करके देना है। इसी प्रकार औद्योगिक क्षेत्र के आइआइडी सेंटर (विस्तार क्षेत्र) में इंटरलॉकिंग टाइलों से फुटपाथ निर्माण करवाकर सडक चौड़ाईकरण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए रीको से आंकलन कर 1 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से टेंडर जारी किए थे। जिसमें संवेदक ने कुल राशि से 38.91 प्रतिशत ब्लो यानी 47 लाख 44 हजार रुपए कम में कार्यादेश प्राप्त किया है। यानी 1 करोड़ 23 लाख रुपए का आंका गया कार्य 75 लाख 56 हजार रुपए ही किया जा रहा है। ऐसे वांछित क्वालिटी में कार्य होने से होने विकास कार्य गारंटी अवधि भी पूरी नहीं कर पाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।