Karoli अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली पुलिस ने हार्डवेयर और इलेक्ट्रिक की में दुकान से चोरी का वारदात का 24 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 5 चोरों को गिरफ्तार किया है।करौली के मासलपुर थाना पुलिस ने हार्डवेयर और इलेक्ट्रिक की में दुकान से चोरी का वारदात का 24 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 5 चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, हत्या, रेप जैसे कई मामले दर्ज हैं। गिरोह का एक सदस्य ग्वालियर एमपी में लूट के आरोप में फरार चल रहा है। आरोपियों से चोरी में उपयोग लिए गए ऑटो और बाइक को जब्त किया है। आरोपियों से चोरी के सामान की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है। पूछताछ में कई वारदातों के खुलासे की संभावना है।
मासलपुर थाना अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि 28 जुलाई को नरेन्द्र कुमार आर्य पुत्र ताराचन्द महाजन निवासी मासलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि उसकी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक सामान दुकान को वह 27 जुलाई शाम करीब 8 बजे बंद कर घर चला गया। 28 को सुबह करीब 7 बजे दुकान पर आया तो ताला टूटा मिला। दुकान में अन्दर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। रात को चोर ताला तोड़कर दुकान से सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने टेक्निकल विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा है।
पुलिस ने आरोपी हरेन्द्र सिंह उर्फ मोनू उर्फ मुन्ना (26) पुत्र लाखन सिंह कुशवाह निवासी मखीडा थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर एमपी हाल निवासी अमरौली श्रीराम चौकडी गनेशपुरा थाना गनेशपुरा जिला सूरत, दिनेश कुमार उर्फ जॉन (36) पुत्र रामनाथ रैकवाल निवासी अन्दौरा थाना कमासिन तहसील बबीरु जिला बॉन्द्रा उतरप्रदेश हाल निवासी प्रमुख दर्शन अपार्टमेंट रूम न. जी 1 गनेशपुरा थाना अमरौली जिला सूरत गुजरात, रणजीत (20) पुत्र विजय कुमार निवासी पिपराही तहसील चुनार थाना कछवा बाजार जिला मिर्जापुर यूपी हाल निवासी अमरौली हाऊसिंग थाना बम्वागेट सूरत गुजरात, नेमी उर्फ लाला (32) पुत्र वृदावन निवासी गुठा चम्बल तहसील जौरा थाना देवगढ़ जिला मुरैना एमपी हाल निवासी बलम्भनगर थाना कपोतरा जिला सूरत और सुदामा (21) पुत्र ओमप्रकाश निवासी व्यास पाडा मासलपुर को डिटेन किया। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में उपयोग लिया गया टेम्पो और बाइख को जब्त किया है। आरोपियों से चोरी के सामान की बरामदगी और अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी के साथ हेड कॉन्स्टेबल हरिमोहन, परमजीत सिंह, कॉन्स्टेबल रविन्द्र, रिशिपाल, मुनेन्द्र, सचिन, सोनवीर शामिल रहे।
