Karoli धूमधाम से निकाली गई देवी मां की विसर्जन शोभायात्रा
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली में होली खिड़कियां बाहर स्थित डोडीवान सीताराम मंदिर से मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर रथ में विराजित मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई, तो क्षेत्र का माहौल धर्ममय हो गया।विसर्जन यात्रा में भगवान की सजीव झांकियां सजाई गई। इस दौरान भक्ति गीत की धुन पर श्रद्धालु झूमते और नाचते चल रहे थे। विसर्जन यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होकर पांचना नदी पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा अर्चना और महाआरती के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

भक्त मंडल के श्रद्धालु रोहित शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के दौरान सीतारामजी मंदिर पर मंदिर पर मां दुर्गा की स्थापना की गई। नवरात्रि में 9 दिन तक विधि विधान से पूजा-अर्चना और महा आरती के साथ मां दुर्गा की उपासना की गई। नवरात्रि समापन पर रविवार को मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा होली खिड़कियां, राधेश्याम फार्म हाउस, केशव पुरा, ट्रक यूनियन, गुलाब बाग होते हुए करौली-हिंडौन मार्ग स्थित पांचना नदी पहुंची। जहां महाआरती के बाद विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा का नदी में विसर्जन किया गया।श्रद्धालुओं ने बताया कि पिछली कई वर्षों से भक्त मंडल द्वारा शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की स्थापना की जाती है। नवरात्रि समापन पर विधि विधान से विसर्जन यात्रा निकाली जाती है। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए।
