Aapka Rajasthan

Karoli धूमधाम से निकली भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा

 
Karoli धूमधाम से निकली भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली सैन समाज द्वारा बड़ी हटरिया से भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे की धुन पर रथ में सवार होकर विसर्जन यात्रा रवाना हुई, तो भगवान गणेश के जयकारे गूंज उठे। इस दौरान करौली नगर परिषद सभापति पूनम पचौरी ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा को रवाना किया।

विसर्जन यात्रा में नाचते गाते चले श्रद्धालु।

विसर्जन यात्रा के आगे-आगे घोड़े पर सवार एक युवक धर्म ध्वजा थामें चल रहा था। इस दौरान ऊंट पर सवार एक युवक श्रद्धालुओं पर अबीर-गुलाल लूटते और जयकारे लगाते चल रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त भगवान के जयकारा लगाते और नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे। भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा फूटाकोट, चौधरी पाड़ा, हिंडौन गेट, हॉस्पिटल रोड, गुलाब बाग होते हुए बड़ा पांचना पुल के पास पहुंची। जहां भगवान गणेश की महाआरती कर गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ की भावना के साथ विसर्जन किया।  यहां गौरतलब है कि सैन समाज लंबे समय से हर वर्ष गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना करता है। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद विसर्जन यात्रा का आयोजन होता है। विसर्जन यात्रा में क्षेत्र के महिला पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए।