Aapka Rajasthan

Karoli पांचना बांध को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग, रैली निकाली

 
Karoli पांचना बांध को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग, रैली निकाली

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली शहर के पांचना बांध को पर्यटन स्थल घोषित कराने की मांग को लेकर शिवा एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने बुधवार को जन जागरण रैली निकाली। इसको हरी झंडी पांचना बांध पर्यटन विकास समिति अध्यक्ष नरेन्द्र बैंसला, महामंत्री अश्विनी पाराशर व शिवा एकेडमी स्कूल के निदेशक व विकास समिति के सलाहकार सुधीर नायर ने दिखाकर रवाना किया। इसके बाद जन जागरण रैली हिंडौन गेट, चौधरी पाड़ा, फूटाकोट, सदर बाजार, बड़ा बाजार, वजीरपुर गेट, गोशाला रोड व पुरानी कलेक्ट्रेट सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची।

रैली के दौरान बच्चे पांचना बांध को पर्यटन स्थल घोषित कराने के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं रैली का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन देकर पांचना बांध को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग कर करौली व स्थानीय गरीब, किसान व मजदूरों को होने वाले लाभों से अवगत कराया। इस अवसर पर राजू गुप्ता, हरिशरण व्यास, बाबू लाल, गोपाल शर्मा, पंकज शर्मा, मनोज सारस्वत, वीरेंद्र उपाध्याय, मोहन देवेन्द्र पाल, विशाखा कंवर, हर्षिता अग्रवाल, दिव्यांजलि शर्मा, कुशाग्र शर्मा, आध्या चतुर्वेदी, अंजली शर्मा व आहान शुक्ला आदि उपस्थित थे।