Aapka Rajasthan

Karoli बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

 
Karoli बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में निकाली आक्रोश रैली
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली पड़ोसी राष्ट्र बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शहर में शुक्रवार को शहर में हिन्दू सर्वसमाज की ओर से आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप की हिन्दुुओं पर हमले रुकवाने की मांग की।मोहन नगर स्थित बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल से शाम करीब 4 बजे विहिप, बजरंग दल और आरएसएस की ओर से आयोजित आक्रोश रैली में सर्व समाज के महिला पुरुष शामिल हुए। रवागनी से पहले विद्यालय प्रांगण में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आरएसएस के धर्मेंद्र गेरा व विहिप के सौरभ शुक्ला और भारत सोलंकी ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्यधिक अत्याचार रहे रहे हैं। रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप भारत सरकार से बांग्लादेश मे रह रहे हिंदुओं की सुुरक्षा को लेकर कदम उठाने की मांग की गई है। रैली मोहन नगर स्थित बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल से शुरू होकर, जिला अस्पताल मार्ग, टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, जैन मंदिर रोड, नई मंडी, बयाना मोड़, तहसील कार्यालय पहुंची। जहां ज्ञापन देने के बाद विद्यालय प्रांगण में पहुंच समापन हुआ।

सपोटरा उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हुए अत्याचार के विरोध मे सपोटरा तहसील के सर्व हिन्दू समाज के लोगो ने कस्बा स्थित कुण्डी वाले हनुमान मन्दिर से सपोटरा एसडीएम कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। आक्रोश रैली संयोजक गंगाराम खानपुर व भरतलाल रानीपुरा के नेतृत्व में निकाली गई। जहां पर सनातन धर्म के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप गुरू मे मौजूद रहे। संयोजक गंगाराम खानपुर ने बताया कि बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा महामंत्री गजेन्द्र सिंह अडूदा, सुरेश वाल्मिकी, रत्तीराम माली, जतीराम अण्डेेल, शिवकुमार बजाज, रमा राजपूत, हेमलता चौधरी, अशोक धूलवास, भाजपा नेता लखन गोरेहार, सीताराम भूतिया, बाबूलाल सैनी, रामधन डाबिर, मनीष शर्मा, सीताराम शर्मा, जिला परिषद सदस्य गिरिजा मीना, कमलेश लोकेशनगर, राजूलाल प्रजापत, रामरूप मीना आदि मौजूद रहे।

मासलपुर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर हिंदू संगठनों की ओर से धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। हिन्दू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग की। प्रदर्शन में भाजपा, विहिप व आरएसएस कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ता विरोध के नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान भाजपा मासलपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पनवारिया,आर एस एस के प्रकाश पाराशर,राधेश्याम सैन, पूर्व सरपंच राम खिलाड़ी वर्मा, चेतराम माली, शिवदयाल पांचाल,मदनमोहन कौशिक, हृदय मोहन कौशिक, शिवप्रसाद पाराशर, सुभाष चंद्र शर्मा,दीनदयाल शर्मा, अशोक तमोली, व पूरन प्रजापत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।