Karoli सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए भाजपा की कार्यशाला आयोजित
जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्राथमिक सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर तक चलाया था। जिसे अब 20 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक मौका है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलवाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान भाजपा के लिए एक महापर्व की तरह है। जिसे सभी कार्यकर्ताओं को अपने रेफरल कोड के माध्यम से नए सदस्य बनाकर मनाना चाहिए।जिला प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि 17 अगस्त को केंद्रीय स्तर से प्राथमिक सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ। इसके बाद अभियान प्रदेश और जिला से बूथ स्तर पर 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 5 दिन अधिक से अधिक संख्या में प्राथमिक सदस्य बनाने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता भानु प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करने के लिए कार्य की उचित मॉनिटरिंग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसकी प्रत्येक 6 वर्ष में नई सदस्यता लेनी आवश्यक है। पूर्व में फॉर्म भरकर सदस्यता दिलवाई जाती थी। अब तकनीक का उपयोग कर सदस्यता अभियान ऑनलाइन किया है। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, महेंद्र मीणा, जिला महामंत्री धीरेंद्र बैंसला, गजेंद्र सिंह, हरी सिंह बैरवा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चंद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो उत्तम सिंह जादौन, सदस्यता अभियान सह संयोजक दिलीप गुप्ता, सीमा शुक्ला, अमिता चतुर्वेदी, केके सारस्वत, धर्मेंद्र सिंह जादौन, मंडलों के अध्यक्ष आशुतोष तिवाड़ी, अनिल चतुर्वेदी, राजेंद्र वर्मा, गीता देवी जाट सहित अन्य मौजूद रहे।
