Aapka Rajasthan

Karoli हाईलेबल पुल निर्माण को मिली सैद्धान्तिक स्वीकृति,राह होगी आसान

 
Karoli हाईलेबल पुल निर्माण को मिली सैद्धान्तिक स्वीकृति,राह होगी आसान

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली कालीसिल बांध के बरवासन घाट पर हाईलेबल पुल को सैद्धान्तिक स्वीकृति मिल गई है। निर्माण के बाद लोगों की राह आसान होगी। 32 करोड़ रुपए से पुल व 28 करोड़ से सड़क का निर्माण होगा। क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्थाधाम बरवासन देवी से कैलादेवी के यात्रियों की सुगम राह के लिए भाजपा सरकार ने बजट घोषणा पत्र में सलेमपुर से बालौती-खिरखिड़ा, डाबरा रोड-शेखपुरा-गोठरा-बरवासन देवी- कैलादेवी के लिए सड़क मार्ग निर्माण के साथ कालीसिल बांध के बरवासन घाट पर हाईलेबल ब्रिज निर्माण की घोषणा की थी। जिस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव ने परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 की घोषणा के तहत घोषित कार्यों की सैद्धान्तिक स्वीकृति जारी कर दी है। विधायक हंसराज मीणा ने बताया कि भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है। जिसके तहत विभाग ने सड़क निर्माण व हाईलेबल ब्रिज निर्माण की सैद्धान्तिक स्वीकृति जारी की है। विधायक ने बताया कि राज्य सरकार ने लोगों की मांग पर परिवर्तित बजट 2024-25 में सड़क मार्ग निर्माण कार्य के लिए 28 करोड़ व हाईलेबल ब्रिज के लिए 32 करोड़ रुपए की राशि की सैद्धान्तिक स्वीकृति जारी की है। जिससे राह सुगम होगी।

क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों की मांग को लेकर पूर्व में कालीसिल बांध पर पुल निर्माण की मांग को लेकर समाचार प्रकाशित किए थे। क्षेत्रीय विधायक हंसराज मीणा ने इसको प्राथमिकता से लेते हुए सड़क व हाईलेबल ब्रिज की सैद्धान्तिक स्वीकृति जारी करवाई है। विधायक हंसराज मीना ने बताया कि भाजपा सरकार ने लोगों से जो वादे किए थे उनको पूरा कराने के लिए प्रयारत हैं। उन्होंने बताया कि सलेमपुर से बालौती-खिरखिड़ा, डाबरा रोड-शेखपुरा-गोठरा-बरवासन देवी-कैलादेवी मन्दिर तक सड़क मार्ग निर्माण व हाईलेबल ब्रिज निर्माण की स्वीकृति जारी की है।