Aapka Rajasthan

Karoli हरियाली तीज पर घेवरों की बढ़ी मांग, 400 रुपए किलो

 
Karoli हरियाली तीज पर घेवरों की बढ़ी मांग, 400 रुपए किलो 

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली हिंडौन में सावन की रिमझिम बूंदों के साथ हरियाली तीज पर बिकने वाले घेवरों का स्वाद भी लजीज है। त्योहार पर मांग बढ़ने के साथ ही एक दिन पूर्व शहर के विभिन्न स्थानों पर हलवाई घेवर बनाने में जुटे हुए है। कही चासनी के घेवर, तो कही मावा युक्त घेवरों की मांग है।नीम का बाजार स्थित मिठाई विक्रेता दीना हलवाई ने बताया कि हरियाली तीज पर घेवरों के साथ माल पुआ की मांग रहती है। यहां बने हुए घेवर ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिकते है। नीम का बाजार, डेम्प रोड, कटरा बाजार, नई मंडी, चौपड़, जगदंबा मार्केट सहित कई स्थानों पर हलवाई घेवर तैयार करते नजर आए।

बता दें कि बुधवार को हरियाली तीज मनाई जाएगी। हिंडौन में तीज से घेवरों की बिक्री शुरू होती है। जो कि रक्षा बंधन तक जारी रहती है। ऐसे में तीज त्योहारों पर आने वाले मेहमानों के आवभगत में घेवर से सजे प्लेट मेहमानों को खूब रास आता है। घेवर 200 रुपए से लेकर 400 रुपए किलो में बिक रहे है।