Karoli दो साल बाद भी ग्रिड स्टेशन का काम अधूरा, ग्रामीण परेशान
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली गांवों में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए ग्राम पंचायत कटारा अजीज में स्वीकृत ग्रिड सब स्टेशन दो वर्ष बाद अधूरा है। निर्माण कार्य की धीमी गति से होने से लोगों को कम वोल्टेज की समस्या के साथ पर्याप्त बिजली नहीं मिलने की परेशानी झेलनी पड़ रही है। केशव गुर्जर सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक पृथ्वीराज मीणा की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने जनवरी 2023 को कटारा अजीज में विद्युत ग्रिड स्टेशन स्वीकृत किया था। लेकिन विद्युत निगम के अधिकारियों ने उदासीनता के चलते स्वीकृति के दो साल बीतने के बाद भी ग्रिड स्टेशन का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। इस कारण से लोगों को सरकार से मिली सौगात का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों व जिला कलक्टर से बिजली ग्रिड स्टेशन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि कटारा अजीज में जीएसएस का निर्माण पूरा नहीं होने से इस क्षेत्र के गांव कटारा अजीज, सालिमपुर एवं लपावली के ग्रामीणों समुचित वोल्टेज की विद्युतापूर्ति नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें 180 वोल्टेज की बिजली मिल रही है। इससे सिंचाई साधन तो दूर, घरेलू उपकरण भी नहीं चल पाते है।अभी खेतों में रबी की फसल खड़ी है। फसल कटने के बाद उपकरण, पोल मंगवाकर जीएसएस के निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। जल्द की काम पूरा करवाकर लोगों की विद्युत समस्या निस्तारण के प्रयास किए जाएंगे।
