Karoli गोवर्धनजी की पूजा कर लगाई परिक्रमा, गूंजे जयकारे
श्रीमहावीरजी क्षेत्र में गोवर्धन पूजा की गई। घर घर मे गिरिराज महाराज की पूजा की गई। अकबरपुर, नौरंगाबाद, चांदनगांव सहित क्षेत्र में गोवर्धनजी की सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर गिर्राज जी महाराज के जयकारे गूंज उठे।गुढ़ाचंद्रजी गोवर्धन पूजा के दिन कस्बे सहित आसपास के गांवों में श्रद्धा व जयकारों के बीच गोवर्धन भगवान का पूजन किया गया। इस दौरान गली मोहल्ले गोवर्धनजी के जयकारों से गूंज उठे। देर रात तक आतिशबाजी की धूम रही।लोगों ने गोबर से भगवान की प्रतिमा बनाई। जिसे गुलाल के साथ पुष्पों से सजाया गया। परिवारजनों ने समूह में श्रीमानसी गंगा हरदेव, कुंड कुंड चरणामृत के बीच गोवर्धन जी के जयकारे लगाए। लोगों ने दूध दही चूरमा बाटी आदि का गोवर्धनजी को भोग लगाया। मंदिरों में भी गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में गोवर्धनजी की झांकी सजाई गई। पदमपुरा गांव के गिरिराज धरण मंदिर में पुजारी ने गोवर्धन की झांकी सजाकर श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया।बालघाट क्षेत्र में शनिवार को गोवर्धन पूजा की गई। महिलाओं ने अपने घरों में गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। शाम को लोगों ने गोवर्धन पूजा की।
