Karoli आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी छात्राएं, एक माह तक चलेगा प्रशिक्षण
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली राजकीय कन्या महाविद्यालय करौली में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा और आत्मबल अभिवृद्धि प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ है। करीब एक माह तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर से छात्राओं में आत्मरक्षा के गुण के साथ ही उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्राओं को आत्मरक्षा में दक्ष करने के लिए प्रथम चरण में करौली सहित राज्य के 33 जिला मुख्यालय पर कन्या महाविद्यालयों में रानी लक्ष्मी बाई केंद्र स्थापित किए है। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रों में आत्मरक्षा अभिवृद्धि एवं क्षमता विकास के गुर सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण में पंच और किक मारना जैसे दांवपेच सिखाए जाएंगे।

करौली महिला थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि करौली के राजकीय महाविद्यालय में शुरू किया है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को बेसिक वॉर्म अप, मूल आत्म रक्षा जैसे पंच मारना, किक लगाना, गिरना के साथ मानसिक आत्मरक्षा के लिए आवश्यक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।एएसपी शंकर लाल मीणा ने बताया की एसपी की ओर से गठित निर्भय टीम की प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान छात्राओं ने बताया कि प्रशिक्षण से ना सिर्फ आत्मरक्षा की तकनीक सीखेंगी साथ ही उनके आत्म बल में भी वृद्धि होगी। महाविद्यालय प्रिंसिपल जमनालाल मीणा ने बताया कि शिविर में करीब सौ छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
