Karoli बालिका के जन्म पर अब 1 लाख की मिलेगी सहायता
योजना का उद्देश्य: बालिका का समग्र विकास, लिंग भेद रोकना, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना, मातृ मृत्यु दर में कमी आदि है। बालिका जन्म पर 25 सौ रुपए, उम्र 1 वर्ष पूरी होने, संपूर्ण टीका लगने पर 2500 रुपए, सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर 4 हजार रुपए, कक्षा छठी में प्रवेश पर 5 हजार रुपए, दसवीं में प्रवेश पर 11 हजार, 12वीं प्रवेश पर 25 हजार तथा राजकीय विद्यालय से स्नातक करने व 21 वर्ष की उम्र होने पर 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार की ओर से शर्तें भी रखी गई है। इसके अनुसार बच्ची की मां यानी प्रसूता राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए। बालिका का प्रसव राजकीय चिकित्सा संस्थान, जननी सुरक्षा योजना में स्वीकृत निजी चिकित्सा संस्थान में होना जरूरी है। योजना के लाभ लेने के लिए सरकार ने जाति, धर्म, वर्ग, आय सीमा जैसे बंधन नहीं रखे हैं।प्रदेश के साथ करौली जिले में भी लाड़ो प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत बालिका को सात किस्तों में स्नातक करने के साथ 21 वर्ष की उम्र होने पर 1 लाख रुपए मिलेंगे।
