Aapka Rajasthan

Karoli सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के आरोप पर लिए बयान, जाँच जारी

 
Karoli सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के आरोप पर लिए बयान, जाँच जारी 

करौली न्यूज़ डेस्क, हिंडौन के मुंसिफ कोर्ट में मजिस्ट्रेट पर रेप पीड़िता की ओर से लगाए आरोपों की जांच को लेकर जयपुर हाईकोर्ट के विजिलेंस रजिस्ट्रार ने मंगलवार को कुछ स्थानीय वकीलों, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों से बयान लिए। एक मजिस्ट्रेट चैंबर के बंद रूम में करीब 3 घंटे तक बयान लिए गए। विजिलेंस रजिस्ट्रार आज दोपहर करीब 2 बजे हिंडौन न्यायालय परिसर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने बंद रूम में बारी-बारी से बयान लिए। जिसके बाद शाम करीब 5.30 बजे रवाना हुए।

इस दौरान रेप पीड़िता द्वारा मजिस्ट्रेट पर लगाए गए आरोपों को लेकर वकील, न्यायिक कर्मचारियों से बयान दर्ज किए। बता दे रेप पीड़िता ने मुंसिफ कोर्ट के एक मजिस्ट्रेट पर चोट के निशान दिखाने के लिए कपड़े खोलने के लिए कहने का आरोप लगाकर कोतवाली थाने में 30 मार्च को मामला दर्ज कराया। उक्त आरोप की जांच के लिए हाई कोर्ट के विजिलेंस रजिस्ट्रार ने बयान लिए है।