Aapka Rajasthan

Karoli बाढ़ जैसे हालात, शहर की निचली बस्तियां हुई जलमग्न

 
Karoli बाढ़ जैसे हालात, शहर की निचली बस्तियां हुई जलमग्न
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जिला मुयालय पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश आफत बनी हुई है। रविवार को दूसरे दिन भी सुबह से शाम तक में हुई 263 एमएम बारिश ने हालात बिगाड़ कर रख दिए। एक दिन में 10 इंच से अधिक बारिश होने से शहर की निचली बस्तियां जलमग्न हो गई। मुय रास्ते लबालब हो गए। करीब आधा दर्जन स्थानों पर घर, दीवार आदि क्षतिग्रस्त हो गए। घरों में जलभराव होने से अनेक लोग फंस गए। ऐसे में सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमों ने कई परिवारों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।सुबह करीब 3 बजे से हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। इसके बाद करीब 4 बजे से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश के चलते देखते-देखते ही सड़कें दरिया बन गई। कॉलोनियों जलमग्न होने के साथ घरों में पानी घुसने लगा।

करौली के रणगमां तालाब, इमली वाला तालाब और बड़ वाले तालाब भी ओवरलो होकर बहने लगे। ओवरलो का पानी शहर के मंडरायल रोड स्थित पुलिया के पास कई कॉलोनियों, तीन दरवाजा, पावर हाउस, बग्गी खाना क्षेत्र, होली खिड़कियां बाहर, राधेश्याम फार्म हाउस, राम द्वारा के पास और वीर हनुमान क्षेत्र की कई कॉलोनियों के घरों में घुस गया। इससे अनेक परिवार सुरक्षा की दृष्टि से घरों की छतों पर जा चढ़े। सूचना पर एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची। रामद्वारा क्षेत्र, बग्गी खाना, पावर हाउस, वीर हनुमान क्षेत्र से कई परिवारों को टीमों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। दूसरी तरफ शहर के मुय मार्ग वजीरपुर गेट, गणेश गेट, होली खिड़किया आदि के रास्ते लबालब होने से दूसरे दिन भी आवागमन बाधित रहा। इस दौरान केशवपुरा क्षेत्र, रामनगर, मण्डरायल मार्ग पुलिया क्षेत्र, हाइवे आदि स्थानों पर पानी भर गया। बारिश से शहर में आधा दर्जन मकान, दुकान, भवन और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए।

करौली पानी की भारी आवक के चलते क्षेत्र के पांचना बांध में भी पानी की जबरदस्त आवक हो गई। ऐसे में जल संसाधन विभाग को बांध के 6 गेट खोलकर पानी की निकासी करनी पड़ी। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंत सुशीलकुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को बांध के पांच गेट खोलकर 20 हजार क्यूसेक पानी की निकासी करनी पड़ी थी। हालांकि रात करीब 8 बजे पानी की आवक कम होने पर दो गेट बंद कर तीन गेटों से पानी निकासी जारी रही, लेकिन रविवार को बांध में फिर पानी की आवक अधिक हो गई। ऐसे में 6 गेट खोलकर 35 हजार क्यूसेक पानी की निकासी करनी पड़ी। इसके बाद पानी निकासी मात्रा 30 हजार क्यूसेक कर दी गई। गौतलब है कि पांचना बांध में कुल 7 गेट हैं। पांचना बांध से गंभीर नदी में पानी की निकासी की जा रही है।