Aapka Rajasthan

Karoli त्योहारी सीजन में बढ़ी जरूरत, 48 घंटे में हो रही जलापूर्ति

 
Karoli त्योहारी सीजन में बढ़ी जरूरत, 48 घंटे में हो रही जलापूर्ति

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली दीपावली के त्योहारी सीजन में घरों में साफ सफाई के कार्य के चलते पानी की खपत बढ़ गई है। वहीं जलदाय विभाग की ओर से आधे शहर में पानी की प्रतिदिन की बजाय 48 घंटे में आपूर्ति दी जा रही है। ऐसे में रोजमर्रा के कामकाज के लिए लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है नलों से नियमित जालापूर्ति का बिगड़ा ढर्रा तीन माह बाद भी पटरी पर नहीं आया है। दसअसल अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में हुई अतिवृष्टि में जलभराव और मिट्टी का कटाव होने पटपरीपुरा व तेली के पंसेरी क्षेत्र में कई नलकूप ठप हो गए।

ऐसे में संचालित नलकूपों से पर्याप्त जल निकासी नहीं होने से शहर में एक दिन के अंतराल पर जलापूर्ति की व्यवस्था लागू कर कर दी।गत दिनों पटपटरी पुरा के नलकूपों के आसपास से पानी सूखने से खरेटा रोड स्थित पम्प हाउस से सम्बद्ध टंकियों के नियमित जलभराव होने से संबंधित क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू हो गई। लेकिन तेली की पंसेरी क्षेत्र में अभी भी तीन नलकूपों के मिट्टी के कटाव से प्रभावित होने से सभी नलकूपों से जल निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में पम्प हाउस से सम्बद्ध केशवपुरा, खेडिया रोड,कृष्णा कॉलोनी व खादी भण्डार स्थिति टंकी से संबंधित क्षेत्र में उपभोक्ताओं को नलों से प्रति दिन जलापूर्ति नहीं मिल रही है। इसके चलते कमोबेश आधा शहर सर्दी की दस्तक के दौर में भी गर्मियों के मानिद पानी का संकट झेल रहा है। उल्लेखनीय है कि दीपावली के त्योहारी सीजन में घरों में सफाई व रंगाई-पुताई कार्य चलने से पानी की खपत बढ़ गई है।

डायरेक्ट बूस्टिंग जलापूर्ति भी अनियमित

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सूत्रों के अनुसार सरस डेयरी पम्प हाउस से डायरेक्ट बूस्टिंग (नलकूपों से सीधी सप्लाई) भी गड़बडाई हुई है। तीन कॉलोनियों एक दिन के अंतराल पर जलापूर्ति मिलने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। गौरतलब है कि सरस डेयरी पम्प हाउस से महताबपुरा, इस्लामपुरा व खेडिया रोड क्षेत्र में नलकूपों से डायरेक्टर बूस्टिंग कर जलापूर्ति दी जाती है।