Karoli कोहरे के कारण 3 महीने तक नहीं चलेगी सोगरिया एक्सप्रेस
करौली न्यूज़ डेस्क, अगामी दिनों में सर्दी के तेवर तेज होने व घना कोहरा छाने की संभावना में रेलवे ने सोगरिया (कोटा) से नई दिल्ली के बीच संचालित होने वाली ट्रेन को तीन माह के निरस्त कर दिया है। यह ट्रेन एक दिसबर से 28 फरवरी 2025 तक संचालित नहीं होगी। इस ट्रेन से हिण्डौन रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 500 से अधिक यात्री नई दिल्ली व कोटा की ओर सफर करते हैं।रेलवे सूत्रों के अनुसार सोगरिया एक्सप्रेस सुबह करीब 10 बजे स्वर्ण मंदिर मेल के बाद शाम को दिल्ली जाने के लिए ट्रेन सेवा है। शाम करीब 7 बजे रवनगी होने से ट्रेन में हिण्डौन स्टेशन से प्रतिदिन 260 से अधिक यात्री सफर करते है। वहीं दिल्ली से वापसी में सुबह करीब 10 बजे इतने ही लोग कोटा के लिए यात्रा करते हैं।
इससे रेलवे को प्रतिदिन करीब 40 हजार रुपए की यात्री भाड़ा आय हो रही है। लोगों का कहना है कि ट्रेन तीन माह बंद होने से शहर के लोगों को शाम को दिल्ली के लिए ट्रेन का टोटा हो जाएगा। ऐसे में यात्रियों को रात्रि की ट्रेन नंदा देवी एक्सप्रेस व देहरादून एक्सप्रेस में यात्रा करनी पड़ेगी। वहीं सोगरिया एक्सप्रेस के यात्रियों का भार दोनों ट्रेनों में बढऩे से लोगों को परेशानी होगी। कोटा रेलव मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक व जनसपर्क अधिकारी रोहित मालवीय ने बताया कि आगामी कोहरे के मौसम में कोटा मंडल के सोगरिया-नई दिल्ली ट्रेन एक दिसबर 2024 से 28 फरवरी 2025 अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इधर रेलवे की ओर से ट्रेन निरस्तीकरण की सूचना जारी होने पर दिसबर से फरवरी माह तक आरक्षण टिकट देना बंद कर दिया है।
