Karoli विद्यालयों में बेहतर शिक्षण और सुदृढ़ प्रबंध पर दिया जोर
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली समीप के गांव मण्डावरा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में गुरुवार रात को शिक्षा विभाग की रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई रात्रि चौपाल में विद्यालयों में बेहतर शिक्षण और सुद्रढ़ प्रबंध पर चर्चा की गई। इस दौरान नामांकन बढ़ाने और पौधारोपण पर भी जोर दिया गया। विद्यालय परिसर में हुई चौपाल में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद मीणा, मंडावरा ग्राम पंचायत और कैलाश नगर ग्राम पंचायत के सभी विद्यालयों के संस्था प्रधान और शिक्षक मौजूद रहे। चौपाल में मुुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ग्रामीणों को शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। विद्यालय वार संस्था प्रधानों से नामांकन, पौधारोपण आदि योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही कमजोर प्रगति पर संबंधित संस्था प्रधानों को शीघ्रता से लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिए।
और कहा कि यदि तय समय में लक्ष्य पूरे नहीं किए गए तो कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने अंग्रेजी विद्यालय को हिंदी विद्यालय में परिवर्तन करने की भी मांग की गई। चौपाल के दौरान महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नेतराम सिंह बेनीवाल, कैलाश नगर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद जाटव, फाजिलाबाद उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र चौधरी , संतोष गुप्ता ,शिक्षक संघ सियाराम ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ,धर्मराज जांगिड़, हेमप्रकाश बलोत, जैनेंद्र, पवन भारद्वाज ,संजय शर्मा, अर्पण शर्मा, देवेंद्र आदि उपस्थित रहे।
