Aapka Rajasthan

Karoli बुजुर्ग महिला से 18 हजार रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

 
Karoli बुजुर्ग महिला से 18 हजार रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली बैंक में पेंशन के लेने गई वृद्धा से 18 हजार रुपए की ठगी करने के आरोपी को कैलादेवी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को अपनी नानी बनाकर ठगी की थी। आरोपी करीब एक माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी से ठगी की रकम भी बरामद ​की है।कैलादेवी थाना अधिकारी ताराचंद ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए संभाग आईजी राहुल प्रकाश और एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का सुपरविजन एएसपी शंकर लाल और कैलादेवी डीएसपी सीताराम कर रहे है। उन्होंने बताया कि बैंक में पेंशन लेने गई वृद्धा से ठगी करने के आरोपी मोहन सिंह (26) पुत्र श्रीनिवास मीणा उर्फ सन्ना, निवासी खिरखिडा थाना कुडगांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नाजिर का मंदिर कैलादेवी से गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया आरोपी मोहन सिंह मीना से वृद्धा कम्पूरी ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कैलादेवी में अपनी पेंशन की राशि निकलवाने में मदद मांगी। वृद्धा को आंखों से कम दिखाई देता और कानों से भी कम सुनाई देता है। इस दौरान आरोपी मोहन सिंह ने वृद्धा को नानी बना लिया। वृद्धा ने उसके खाते से 2000 रुपए निकालने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने बैंक व ई-मित्र से 10-10 हजार रुपये निकालकर दो हजार रुपए वृद्धा को देकर 18000 की ठगी कर ली और फरार हो गया। पीड़िता ने अपने साथ हुई ठगी का पता लगने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।कार्रवाई के दौरान टीम में थानाधिकारी ताराचंद शर्मा, एएसआई महेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल सतीश, राजेश आदि शामिल रहे।