Karoli डीएसटी ने दबोचा 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश
बार-बार बदलता रहा लोकेशन: पुलिस के अनुसार आरोपी फरारी काटने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था। पुलिस को आरोपी के डांग क्षेत्र मासलपुर, महुआ, जयपुर, मध्यप्रदेश व गुजरात में छुपे होने की जानकारी मिली, लेकिन आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस को दर्शन गुर्जर के विकास जोशी निवासी मंडरायल के साथ होने की जानकारी मिली। विकास जोशी से पूछताछ व मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी के राजपुर और उसके आसपास के पहाड़ी जंगल में होने की जानकारी मिली। टीम पिछले तीन दिनों से गांव व आसपास के क्षेत्र में तलाश रही थी। आरोपी सोने का स्थान हर दो घंटे में बदल लेता था। आरोपी सोने के लिए ज्यादातर ऊंचा स्थान चुनता था ताकि पुलिस आने का आसानी से पता लग सके। शुक्रवार रात पुलिस पहुंची तो आवाज सुनकर आरोपी सीढ़ियों से कूद भागने लगा। लेकिन कांस्टेबल रन्नोसिंह, रामदास, नेमीचन्द और वीरेन्द्र ने उसे दबोच लिया।
