Karoli नशीला पदार्थ देकर विवाहिता से दुष्कर्म, मामला दर्ज
करौली न्यूज़ डेस्क, कोर्ट में पेश इस्तगासे के माध्यम से क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने जेठ और उसके पुत्र के खिलाफ सपोटरा थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। विवाहिता ने अश्लील वीडियो बनाने और शेयर करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।सपोटरा थानाधिकारी अनिल कुमार गौतम ने बताया- थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया- पीड़िता का पति टीचर है और वह किसी दूसरे जिले में नौकरी करता है। उसका जेठ और जेठ का बेटा अलग-अलग समय पर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हैं। विवाहिता का आरोप है घर में अकेला देखकर दोनों आरोपी दुष्कर्म करते हैं। विवाहिता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी इच्छा के विरुद्ध नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया है।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि रेप के दौरान आरोपियों ने अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। जिन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर आरोपी विवाहिता का शारीरिक शोषण करते हैं। मामले को लेकर विवाहिता का आरोप है कि उसने पति को भी घटना की जानकारी दी, लेकिन उसने भी उचित कदम नहीं उठाया।घटना से दुखी होकर विवाहिता ने सपोटरा थाने में शिकायत सौंपी है। विवाहिता का आरोप है कि सपोटरा पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, जिसके चलते विवाहिता को कोर्ट में इस्तगासा पेश कर मामला दर्ज कराना पड़ा है।
