Aapka Rajasthan

Karoli पेयजल योजनाओं से नहीं मिल रहा लाभ, ग्रामीण परेशान

 
Karoli पेयजल योजनाओं से नहीं मिल रहा लाभ, ग्रामीण परेशान 

करौली न्यूज़ डेस्क, करौलीपेयजल समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पटोंदा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच हरिसिंह मीना एवं ग्राम विकास अधिकारी अशोक सिंह को समस्या से अवगत कराकर समाधान नहीं करने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने हर घर नल योजना एवं जनता जल योजना के सुचारु संचालन की मांग का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि दीपावली का त्योहार नजदीक है, लेकिन जलापूर्ति नहीं हो रही है। पानी के लिए लोग भटक रहे हैं। जनता जल योजना के ठेकेदार ने केवल पाइप लाइन बिछाकर छोड़ दी है।

कनेक्शन नहीं किए हैं। वहीं पटोंदा के जेजेएम योजना के बोर की खुदाई सनेट की गंभीर नदी में की गई, लेकिन अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं होने से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। दोनों जल योजनाएं बंद पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि शीघ्र ही पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। डूंगरसिंह, रामोतार, मदन कोली, वार्ड पंच प्रभुदयाल, सुमन जाटव, कमलेश, मोहन देवी, सपना, हरिओम आदि ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि जनता जल योजना के नलकूप बंद होने से जीएलआर टंकी 12 माह से रीति पड़ी हुई है। जनता जल योजना के पाइपों में ही हर घर नल योजना को जोड़ दिया एवं नवीन योजना के पाइपों को बेच दिया, मोटर जली पड़ी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी ध्यान दे रहे हैं न जनप्रतिनिधि। जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।