Aapka Rajasthan

Karoli दिवाली का त्यौहार नजदीक, खराब सड़कों की नहीं हो रही सुध

 
Karoli दिवाली का त्यौहार नजदीक, खराब सड़कों की नहीं हो रही सुध

करौली न्यूज़ डेस्क,  दीपावली का त्योहार नजदीक आ गया है। इसके बाद भी बारिश के सीजन में बदहाल हुई सड़कों की सार-संभाल शुरू नहीं हुई है। जर्जर हाल सड़कों से लोगों का आवागमन में परेशानी हो रही है। गड्ढों भरे रास्तों से निकलने में लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नगरीय क्षेत्र व सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़कों का कमोबेश एक जैसा हाल बना है। दरअसल मानसून सीजन में अतिवृष्टि से काफी दिनों तक जलभराव रहने से शहर की पुरानी आबादी, नई कॉलोनियों सहित आंतरिक और स्टेट हाइवे की सड़क बदहाल हो गई। बारिश का दौर थमने और त्योहारी सीजन नजदीक आने के बाद भी सड़कों की मरमत शुरू नहीं हुई है। जिमेदार महकमों के अधिकारियों ने अनदेखी से उधड़ी राहें मरमत के मरहम की बाट जोह रहीं हैं। वहीं सड़कों की बदहाली का दर्द राहगीर झेल रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र में पॉश कॉलोनी मोहननगर से लेकर बाजार तक सीसी सड़कों में जगह -जगह गड्ढे बन गए हैं।

सबसे खराब स्थिति सूरौठ पैलेस के सामने से निकल रही जिला चिकित्सालय व बयाना मार्ग की लिंक सड़क की ही है। यह सड़क मानो गड्ढों में खो गई है। इसमें आए दिन बाइक सवार असंतुलित होकर गिरकर चोटिल होते हैं और वर्षों से बदहाल सड़क को लेकर नगर परिषद को कोसते हैं। खरेंटा रोड पर जगरवाल हॉस्पीटल के पास बीच सड़क के बना गहरा गड्ढा अनदेखी की बानगी बना है। कई माह बीतने के बाद भी सीवरेज कपनी एलएंडटी और नगर परिषद ने इसका भराव नहीं कराया है। आए दिन अनेक वाहन पहिया फंसने से पलटने की स्थिति में हो जाते हैं। बड़ी बाखर मोहल्ले में भी मुय सडक़ उधड़ी हुई है। उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के पास सीवर लाइन के चेबर के धंसने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क कई माह बाद भी मरमत नहीं की गई है। स्टेशन रोड पर ओवरब्रिज पास नगर परिषद सभापति के निवास के बाहर सड़क गड्ढों से अटी हुई है।

नहीं दिया ध्यान, दुकानदारों ने कराया सड़क निर्माण : कटरा बाजार में जलभराव से गड्ढे बनने से सड़क बदहाल हो गई थी। व्यापारियों की ओर से कई बार अवगत कराने पर जिमेदारों ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में दुकानदारों ने परस्पर राशि एकत्र कर जर्जरहाल हिस्से पर नई सड़क बना दी। दुकानदार राजेश कबलवाल ने बताया कि 8-10 दुकानदारों ने 60 हजार रुपए की लागत से अपन दुकानों के सामने नवरात्र से पहले सड़क निर्माण कराया था।