Aapka Rajasthan

Karoli नए साल में जिले के लोगों को मिलेगी एसी रोडवेज बस में सफर की सौगात

 
Karoli नए साल में जिले के लोगों को मिलेगी एसी रोडवेज बस में सफर की सौगात

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली नए साल में राजस्थान रोडवेज जिले के लोगों को वातानुकूलित बसों में सफर की सौगात देने वाली है। इसके लिए रोडवेज निगम प्रबंधन करौली डिपो में दो एसी डीलक्स बस उपलब्ध कराएगा। यात्रियों को लग्जरी बस में सफर की सुविधा मुहैया करने के लिए रोडवेज मुयालय की ओर से 30 नई एसी बसें मंगवाने की कवायद शुरू कर दी है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आगामी वर्ष में गर्मी की दस्तक से पहले जिले में रोडवेज की एसी बस सेवा शुरू हो जाएगी। रोडवेज सूत्रों के अनुसार राजस्थान परिवहन निगम द्वारा सुगम और आरामदायक यात्रा के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी वातानुकूलित बस सेवा शुरू की जाएगी। जिससें राजधानी व संभाग मुयालय के अलावा दूसरे जिला मुयालय व बड़े शहरों के लोगों को रोडवेज की एसी सुविधा का लाभ मिल सके। इसके लिए रोडवेज द्वारा करौली सहित प्रदेश की 13 डिपो को एसी बसें मुहैया कराई जाएंगी। डीजल व किलोमीटर के आधार पर बसें कांट्रेक्टर पर लेने के लिए गत दिनों रोडवेज निगम ने टेंडर जारी कर प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसके तहत फार्मों से बीएस-6 श्रेणी की टू बाई टू की 30 न्यू डीलक्स बस चाही गई है। टेण्डर 29 जनवरी को राज्य स्तर पर खोले जाएंगे। रोडवेज मुयालय स्तर पर चल रही इस कवायद से जिले के लोगों लबी दूरी के सफर के लिए एसी में आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलने की उमीद बंधी है।

आगामी माह में दो एसी बस मिलेंगी। जिन्हें नॉन स्टॉप लबे रूट पर चलाया जाएगा। एसी बस संचालन का प्रयोग सफल रहने पर बसों की संया बढ़ाने की डिमांड की जाएगी।

जगजीतसिंह, मुय प्रबंधक. हिण्डौन-करौली रोडवेज डिपो

डिपो बस संया

अलवर 2

भरतपुर 2

भीलवाड़ा 4

जोधपुर 2

चितौडगढ़ 2

करौली 2

कोटा 2

लोहागढ़ 2

मत्स्य नगर 4

पाली 2

श्रीमाधोपुर 2

उदयपुर 2

वैशाली नगर 2