Aapka Rajasthan

Karoli जिला रसद विभाग ने दो अलग-अलग स्थान से 9 गैस सिलेंडर और दो मोटर किये जब्त

 
Karoli जिला रसद विभाग ने दो अलग-अलग स्थान से 9 गैस सिलेंडर और दो मोटर किये जब्त

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली घरेलू एलपीजी गैस का गलत तरीके से उपयोग करने पर रसद विभाग की ओर से शुक्रवार को कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 9 सिलेंडरों को जब्त किया। इनके अलावा दो इलेक्ट्रॉनिक कांटें एवं गैस भरने के काम में ली जा रही दो मोटरें भी जब्त की हैं।

अवैध रिफिलिंग पर जिला रसद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 9 सिलेंडरों को जब्त किया। - Dainik Bhaskar

जिला रसद अधिकारी देवराज रवि ने बताया कि विभागीय टीम मासलपुर चुंगी के समीप पहुंची, जहां ऑटो-टेम्पो में अवैध रूप से गैस रिफलिंग की जा रही थी। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 सिलेंडर को जब्त किया। साथ ही मौके से दो इलेक्ट्रानिक कांटे एवं गैस भरने के काम में ली जा रही मोटरें जब्त की गईं। इसके अलावा इसी क्षेत्र में एक होटल पर व्यवसायिक के स्थान पर घरेलू सिलेंडर काम में लेने पर दो सिलेंडर जब्त किया है।जिला रसद अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत घरेलू गैस सिलेंडर को जब्त किया है। इस दौरान उन्होंने व्यवसायिक उपयोग के लिए व्यवसायिक सिलेंडर ही काम में लेने की अपील की है।