Aapka Rajasthan

Karoli डायलिसिस मशीनें स्थापित, अब तकनीशियनों और अभिकर्मकों का इंतजार

 
Karoli डायलिसिस मशीनें स्थापित, अब तकनीशियनों और अभिकर्मकों का इंतजार

करौली   न्यूज़ डेस्क,  राज्य सरकार की ओर जिला चिकित्सालय में भिजवाई हीमो डायलिसिस मशीनों का 9 माह के बाद गत दिवस ओपीडी के कक्षा में इंस्टॉलेशन हो गया। जयपुर से आए डायलाइजर स्पेशलिस्ट ने दो मशीनों को स्थापित कर प्रभारी चिकित्सक को संचालन का प्रदर्शन करके दिखा। हालांकि रीएजेंट व तकनीशियन नहीं होने से फिलहाल किड़नी रोगियों को चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा शुरू होने का इंतजार करना पड़ेगा। चिकित्सालय में फरवरी माह में आई हीमोडायलिसिस मशीनों के शुरू नहीं होने को लेकर  19 नवम्बर को सात माह में स्टोर रूम से बाहर आई अब ओपीडी कक्ष में बंद शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें डायलिसिस सुविधा शुरू नहीं होने से किड़नी रोगियों को हो रही परेशानी व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की उदासीनता को प्रमुखता से उजागर किया था।

समाचार प्रकाशित होने के बाद चिकित्सालय के पीएमओ ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से पीपीडी मोड पर डायलिसिस संचालन के लिए अधिकृत कम्पनी के जिला कोर्डिनेटर से बात की। इस पर गत दिवस जयपुर की निप्रो मेडिकल कम्पनी के डायलाइजर स्पेशलिस्ट रीतेश जैन ने ओपीडी में प्रवेश द्वार के पास निर्धारित कक्ष दोनो डायलिसिस मशीनों को स्थापित किया। साथ ही प्रभारी चिकित्सक अंकुश अग्रवाल को संचालन प्रदर्शन कर दिया। मौके पर डिस्टिल वाटर, रीएजेंट सहित अन्य जरुरत कंजूएबल आइटम नहीं होने से पूरा ड्रेमोस्ट्रेशन नहीं हो सका। डॉ. अंकुश अग्रवाल ने बताया कि पीपीपी मोड सेवा प्रदाता कम्पनी से तकनीशियन आने पर डायलिसिस सुविधा शुरू हो सकेगी।