Aapka Rajasthan

Karoli धानवी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक साथ जीते चार पदक

 
Karoli धानवी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक साथ जीते चार पदक

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली की धानवी पिचानौत ने अपना कमाल दिखाते हुए राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में चार मेडल अपने नाम किए हैं। एक साथ चार मेडल जीतकर धानवी ने जिले का नाम रोशन किया है। धानवी को बचपन से ही घुड़सवारी का शौक है। धानवी ने अब तक देशभर में आयोजित कई घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

धानवी पिचानौत ने अपना कमाल दिखाते हुए राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में चार मेडल अपने नाम किए हैं। - Dainik Bhaskar

करौली निवासी जितेंद्र पिचानौत ने बताया कि उनकी पुत्री धानवी (08) शुरू से ही घुड़सवारी सवारी के प्रति लगाव रखती है। उन्होंने बताया कि धानवी ने जयपुर में आयोजित 61वीं कैवलेरी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में राज्य भर से आए 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। धानवी सिंह पिचानौत ने चिल्ड्रेन थर्ड ग्रुप में 2 सिल्वर मेडल और 2 ब्रांज मेडल जीते हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक साथ चार मेडल जीतकर धानवी ने करौली जिले का नाम रोशन किया। करौली की सबसे कम उम्र की घुड़सवार है। धानवी सिंह जयपुर के शेखावत हॉर्स राइडिंग अकादमी में मदन सिंह शेखावत से घुड़सवारी के गुर सीख रही है।