Aapka Rajasthan

Karoli डेंगू की दस्तक, बचाव के उपायों में जुटा चिकित्सा प्रशासन

 
Karoli डेंगू की दस्तक, बचाव के उपायों में जुटा चिकित्सा प्रशासन

करौली न्यूज़ डेस्क,  मौसमी बीमारियों के दौर के बीच डेंगू बुखार ने दस्तक दे दी है। ग्रामीण क्षेत्र के बाद शहर में डेंगू रोगी सामने आने आया है। जयपुर में उपचाराधीन एक रोगी की डेंगू पॉजिटिव होने की सूचना से चौकस चिकित्सा विभाग ने संबंधित क्षेत्र में एहतियाती उपाय करने के साथ स्क्रीनिंग के लिए रक्त के नमूने भी लिए है। अब तक क्षेत्र में डेंगू पॉजीटिव के पांच मामले सामने आ चुके हैं। बीते माह क्षेत्र में अतिवृष्टि के बाद तेज धूप खिलने से मौसमी बीमारियों ने पैर पसार लिया। बुखार, खांसी, जुकाम, पेट दर्द व डायरिया के रोगी बढऩे से जिला चिकित्सालय में रोगियों की आवक बढ़ गई। एक पखवाड़े से चिकित्सालय की ओपीडी में रोगियों के आने का आंकड़ा 2800-3000 चल रहा है। इनमें ज्यादातर रोगी बुुखार से पीड़ित हैं। वहीं क्षमता से अधिक भर्ती से ओवरलोड चल शिशु वार्ड, मेडिकल पुरुष व महिला वार्ड में अधिकांश रोगी बुखार व डेंगू जैसे लक्षणों से पीड़ित हैं। चिकित्सा विभाग के सूत्रों के अनुसार हिण्डौन चिकित्सालय में उपचार के लिए आए रोगियों में से 24 अगस्त से डेगूं के रोगी मिलना शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र में अब तक चार डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 3 सितबर को जयपुर में उपचाराधीन सुखदेवपुरा निवासी एक बुखार पीड़ित को जांच के दौरान डेंगू पॉजिटिव पाया गया। बाढ़ जैसे हालातों से ग्रस्त रहे शहर में डेंगू की दस्तक से चौकस हुए चिकित्सा विभाग ने लोगों को एहतियातों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

क्षेत्र में सर्वे कर, किया जागरुक

जयपुर से सीएमएचओ कार्यालय के जरिए डेंगू रोगी की रिपोर्ट मिलने बाद मेडिकल टीम ने सर्वे कर लोगों को लार्वा के प्रति जागरूक किया। जिला चिकित्सालय के पीएमओ के निर्देेश पर सुखदेवपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्र्ता व सर्वे टीम के समस्या ने रोगी के घर व आस-पास के घरों में लोगों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की दो जनों के रक्त के नमूने लिए। वहीं मच्छररोधी पाइराथ्रिम का स्प्रे किया। इधर टोडाभीम क्षेत्र के गांव नांगल सुल्तानपुर, खानाका, बरगमां व बनकी गांव में ही चिकित्सा विभाग द्वारा स्क्रीनिंग व एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।