Karoli क्षतिग्रस्त दरवाजे की अनदेखी कहीं पड़ न जाए भारी
सौंपा ज्ञापन
वजीरपुर गेट और स्कूल भवन के क्षतिग्रस्त होने की समस्या को लेकर मंगलवार को लोगों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अफजाल कुरैशी सहित घनश्याम गुपता, जावेद, उमर पहलवान, लाला खान, खालिद फरान आदि ने सौंपे ज्ञापन में बताया है कि प्राचीन वजीरपुर गेट और इसके ऊपर संचालित स्कूल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हालत में हैं, जिनके मरमत की दरकार है। ज्ञापन में बताया है कि दरवाजे के पत्थर काफी पहले से टूटकर गिरने शुरू हो गए हैं। इस दरवाजे के फर सरकारी स्कूल भी संचालित है। दरवाजे से रोजाना हजारों लोग एवं दर्शनार्थी, वाहनों की आवाजाही होती है। समय रहते दरवाजे और स्कूल की सुरक्षा दीवार की मरमत की दरकार है। बताया है कि स्कूल की सुरक्षा दीवार की पट्टियां टूट कर गिर चुकी हैं। अन्य पट्टियां भी गिरने के कगार पर हैं। इससे खतरे की आशंका बनी हुई है।
