Aapka Rajasthan

Karoli सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा, खेलकूद में दिखाया कौशल

 
Karoli सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा, खेलकूद में दिखाया कौशल
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली राजकीय कृषि महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत कृषि विश्वविद्यालय कोटा की ओर आयोजित दो दिवसीरय दीक्षारंभ कार्यक्रम में गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। वहीं एक दिन पहले हुुई प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्राचार्य व प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को सत्र पर्यंत तक होने वाली शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। दीक्षारंभ कार्यक्रम की महत्ता बताई।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में नोडल प्राचार्य डॉ. पप्पूराम कोली ने मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र , छात्राओं ने एकल, युगल एवं सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने लोक गीतों व धार्मिक गीतों पर प्रस्तुति दे खूब तालियां बटोरी। छात्रा ज्योति जाट ने उद्योपति रतन टाटा के कृतित्व पर भाषण का प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने नवीन छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम के साथ सहशैक्षणिक गतिविधियों में भी भाग लेने को कहा। जिसमें प्रतिभा कौशल को निखारा जा सके। कार्यक्रम प्रभारी राजकुमारी ने कार्यक्रम में हुई गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर सुरेश चंद, गंगाराम मीणा, डॉअनिल अग्रवाल , डॉ.रितेश जैन , डॉ. श्रीनिवास गुर्जर, उपमा मीणा, शालिनी गुप्ता, सुमित बिराटिया एवं अन्य संकाय सदस्य व अशैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा। इससे पहले बुधवार को नई शिक्षा नीति के तहत प्राध्यापक छात्र संवाद कार्यक्रम हुआ। वहीं सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक इदरीश अहमद व शारीरिक शिक्षक अदीब अहमद के निर्देशन में कबड्डी, रस्साकस्सी , खो-खो आदि प्रतियोगिताएं हुई। कबड्डी में प्रथम वर्ष के छात्रों ने द्वितीय वर्ष की टीम को पराजित किया।