Karoli पुलिस ने मावा बर्फी से भरी पिकअप पकड़ी, नमूने लिए
जहां भारी मात्रा में मिल्क केक रखा मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मलाई बर्फी व मिल्क केक के नमूने संकलित कर जांच रिपोर्ट आने तक बाजार में बिक्री के लिए सप्लाई नहीं देने को पाबंद किया है। कोतवाली थाना अधिकारी हरलाल सिंह ने बताया कि देर रात बायपास रोड पर गश्त कर रही पुलिस दल नेे महवा की ओर आ रही पिकअप गाड़ी को पूछताछ के लिए रोका। प्लास्टिक की खाली कैरिटों के नीचे सैकड़ों कर्टन रखे देख पुलिस गाड़ी को थाने ले आई। पूछताछ में चालक व खल्लासी ने अलवर से हिण्डौन में मलाई बर्फी की खेप सप्लायर के गोदाम पर लेकर आने की बात कही।
शनिवार सुबह करौली से से खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजयसिंह के आने पर पुलिस पिक अप को लेकर चालक की निशानदेही पर बताए गोदाम पर पहुंची। जहां मिले एक युवक से कमरे का ताना खुलवाने पर उसमें भारी मात्रा में मिल्क केक के कर्टन रखे देख पुलिस भी चौक गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस की मौजूदगी में पिकअप व गोदाम में रखे कर्टनों से सेम्पल संकलित करने की कार्र्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सेम्पलों को जांच के लिए भरतपुर प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।जांच रिपोर्ट आने तक सप्लायर को एहतियात के तौर पर मलाई बर्फी व मिल्क केक को विक्रय के लिए बाजार में आपूर्ति नहीं देने को निर्देशित किया है।
