Aapka Rajasthan

Karoli देश को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें, अभियान में भाग लें

 
Karoli देश को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें, अभियान में भाग लें

करौली न्यूज़ डेस्क,  पाल गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अध्यापकों ने युवा पीढ़ी को बचाने के लिए नशा मुक्ति की शपथ ली। साथ ही नशा मुक्त भारत बनाने में पूर्ण सहयोग करने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कालूराम मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशभर में 15 अगस्त 2020 से नशा मुक्ति अभियान चलाया हुआ है। प्रधानाचार्य ने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे के आदी हो रही है। नशा नाश की जड़ है। उन्होंने कहा कि नशे की आदत ने कई परिवारों को नष्ट कर दिया है। युवा पीढ़ी मादक पदार्थोें के व्यसन में जकड़ रही है। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में अध्यापक या छात्र के मादक पदार्थ के सेवन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इसके बाद प्रधानाचार्य ने अध्यापकों को नशा मुुक्त रहने की शपथ दिलाई। साथ ही नशा मुक्ति अभियान में भागीदारी की बात कही। इस मौके पर व्याख्याता रामकिश माली, रमेश चंद्र बैरवा, अवधेश शर्मा, कमल महावर, शिवलाल कोली, देवकीनंदन शर्मा, शारीरिक शिक्षिक ज्योति शेखावत आदि उपस्थित रहे।

टोडाभीम केंद्र सरकार की ओर से चार वर्ष से चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के पांचवें वर्ष में प्रवेश पर नाश मुक्ति शपथ समारोहों का आयोजन किया गया। इसी उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को महाविद्यालय परिसर में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नोडल प्राचार्य डॉ. चरणसिंह मीणा ने सभी छात्र-छात्राओं, नरेगा कर्मियों एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

सपोटरा यहां राज फाउण्डेशन की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को नशा नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। अम्बेडकर छात्रावास, वृद्धाश्रम में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। इस दौरान गजानन शर्मा, लोकेश कुमार रानीपुरा ,बृजेश मीणा, गुरवीर मीणा, नरेंद्र मीणा मौजूद रहे।