Aapka Rajasthan

Karoli कॉलेज भवन निर्माण स्थल बारिश के पानी से घिरा, टापू बना

 
Karoli कॉलेज भवन निर्माण स्थल बारिश के पानी से घिरा, टापू बना 

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली यहां राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत राजकीय महिला महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य ने जीरना गांव के तालाबी पेटे के अंदर आवंटित भूमि पर चल रहा है। लेकिन पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के बाद निर्माण स्थल चारो ओर से पानी से घिर गया है। जिससे यह टापू जैसा दिखाई दे रहा है।लोगों का कहना हँ ैकि निर्माण की जगह उचित नहीं चुननें से ऐसी हालत हुई है। पानी से घिरने के बाद अब निर्माण कार्य भी अवरुद्ध हो गया है।यदि निर्माण पूरा भी हो जाए तो बरसात के दिनों में काफी दिक्कत होगी। क्योंकि जलभराव से महाविद्यालय आवागमन का रास्ता नहीं बचेगा वहीं भवन को नुकसान भी पहुंचेगा।

पिछली साल हुए थे कार्यादेश जारी

वर्ष 2023 जुलाई माह में भवन निर्माण के कार्य आदेश जारी किए जाने के साथ ही इस वर्ष 2 जुलाई 2024 को भवन निर्माण का कार्य पूरा करने की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन कार्य पूरा नहीं हुआ है। कॉलेज के लिए भूमि जीरना गांव के सार्वजनिक भरना तालाब के मध्य आवंटित की गई है। जबकि सरकार की ओर से बांध तालाब आदि के पेटे में किसी भी प्रकार का निर्माण या अतिक्रमण नहीं करने का नियम है। इन सभी मापदण्डों को संबंधित अधिकारियों द्वारा अनदेखा कर भूमि का आवंटन कर दिया गया है।

धीमी गति से चल रहा कार्य

ठेकेदार की अनदेखी से भवन निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। एक चौथाई कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। जबकि को पूर्ण करने की अवधि दो जुलाई को पूरी हो चुकी है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए सरकार ने साढ़े चार करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। ग्रामीणों का कहना है कि इस जगह पर भवन का निर्माण हुआ तो बरसात के दिनों में भवन को नुकसान पहुंचने की आशंका है। भवन गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं बन पाएगा। निर्माण की राशि गड्ढे में चली जाएगी। वर्तमान में इसके चारों ओर दो से ढाई फीट पानी भर गया है। जिससे निर्माणाधीन भवन टापू जैसा बन गया है। इसकी स्वीकृति का बोर्ड अब तक नहीं लगा है। बोर्ड के अभाव में क्षेत्र के अधिकांश लोगों को इस भवन निर्माण के बारे में जानकारी ही नहीं है।