Aapka Rajasthan

Karoli सीएमएचओ ने कहा- तनाव के कारण लोग हो रहे बीमारियों का शिकार

 
Karoli सीएमएचओ ने कहा- तनाव के कारण लोग हो रहे बीमारियों का शिकार

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली में हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से मनाए जा रहे मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह गुरुवार को समापन हो गया। समापन के मौके पर सीएमएचओ डॉ. दिनेश मीणा की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। जिसमें मानसिक स्वास्थ्य और इसके प्रति जागरूकता पर चर्चा की गई।

हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से मनाए जा रहे मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह गुरुवार को समापन हो गया। - Dainik Bhaskar

सीएमएचओ डॉ. दिनेश मीणा ने बताया कि भागम-भाग के इस दौर में जिंदगी तनाव भरी हो चली है। इसके समाधान के लिए मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आवश्यक है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेमराज मीना ने कहा कि तनाव अनेक बीमारियों की जड़ है। उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ाई, परिवार में सामंजस्य का अभाव और कार्यस्थल पर अधिक वर्कलोड भी तनाव के कारण हैं। इसी के चलते लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल पीएमओ डॉक्टर रामकेश ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत रैली संगोष्ठी शिविर आदि के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। उन्होंने मानसिक तनाव दूर रखने के लिए मोबाइल उपयोग भी सीमित करने का सुझाव रखा। इस दौरान नशे से दूर रहने और पर्याप्त मात्रा में नींद लेने पर जोर दिया। समापन के मौके पर जिला अस्पताल स्थित एएनएम ट्रेनिग सेंटर में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें ट्रेनिंग स्टूडेंट को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की शपथ दिलाई गई।