Aapka Rajasthan

Karoli शहर की सरकार पर बिजली बिल के बकाया 21.61 करोड़ रुपए

 
Karoli शहर की सरकार पर बिजली बिल के बकाया 21.61 करोड़ रुपए
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली नगर परिषद शहर को रोशन करने का बिजली बिल विद्युत निगम को नियमित नहीं चुका पा रही है। दतर से लेकर रोडलाइट तक का विद्युत बिल करीब डेढ़ वर्ष से लंबित होने से नगर परिषद पर 21.61 करोड़ रुपए की राशि बकाया हो गई है। ऐसे में विद्युत निगम बकाया वसूली के लिए ‘शहर की सरकार ’ को बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी का नोटिस भेज रहा है।

दरअसल नगर परिषद ने शहरी क्षेत्र में शहरी के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में 119 विद्युत कनेक्शन लिए हुए हैं। परिषद द्वारा मुय मार्गों से लेकर कॉलोनियों की रोड लाइट एवं सीवरेज प्लांट के बिजली बिल की राशि को नियमित व पूर्णत: जमा नहीं कराया जाता है। प्रति माह 47-50 लाख रुपए के बिजली उपभोग बिल की तुलना में 5-6 माह में आंशिक राशि जमा कराई जाती है। ऐसे में जनवरी माह 2025 में जारी हुए बिलों में विद्युत खर्च की बकाया राशि बढ़ कर 21 करोड 61 लाख 47 हजार रुपए से अधिक पहुंच गई। जयपुर विद्युत वितरण निगम सूत्रों के अनुसार शहर में रोड लाइटों के अलावा सबसे अधिक बिजली बिल की बकाया राशि नगर परिषद कार्यालय सहित जनसुविधा से जुड़े अन्य भवनों पर है। जो करीब 71 लाख 42 हजार रुपए है। इनमें आश्रय स्थल, सुलभ शौचालय व श्रीअन्नपूर्णा रसोई शामिल हैं। वहीं सीवरेज प्लांट विद्युत कनेक्शन के करीब 85 लाख 57 हजार रुपए बताया चल रहे हैं। विद्युत निगम ने कई वर्ष से बकाया चल रही राशि को जमा करने लिए नगर परिषद आयुक्त के नाम हाल ही में नोटिस भेज कर राशि चुकता नहीं कराने पर विद्युत कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। (कार्यालय संवाददाता)