Karoli जयघोषों से दिखाया जोश, महिलाओं का उमड़ा सैलाब
रंगोलियां सजा किया स्वागत : यात्रा के स्वागत को लेकर शहर के व्यापारिक संगठनों ने शहर के विभिन्न बाजारों में दुकान-प्रतिष्ठानों को बंद रखा। बाजारों में स्वागत द्वार लगाने के साथ सजावट की गई। यात्रा का लोगोंने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हिण्डौन गेट पर जेसीबी पर चढ़कर लोगों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा की। साथ ही बाजारों में रंगोलियां सजाई गई।
जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल: यात्रा में करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, पूर्व डॉ. सांसद मनोज राजोरिया शामिल हुए। आयोजन समिति अध्यक्ष सतवीर चंदीला, संयोजक रमेश राजोरिया, वेद प्रकाश उपाध्याय, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मदन मोहन पचौरी, विपिन शर्मा, भाजपा नेता मुकेश भारद्वाज, महेन्द्र शर्मा, तुलसीदास फरेटिया, विज्ञान भारती के प्रांत संयोजक डॉ मृगेन्द्र शर्मा, आरएसएस पदाधिकारी महेश जोशी, विशम्भर गुप्ता, राजीव शर्मा, खीरेन्द्र शर्मा, प्रकाश दास महाराज, विपिन शर्मा, राजेश बजाज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा का समापन रामद्वारा पहुंचकर हुआ, जहां आयोजन समिति अध्यक्ष सतवीर चंदीला, वेदप्रकाश उपाध्याय बंटू नेता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। यात्रा मार्ग के अलावा विभिन्न कॉलोनियों के अंदर जाने वाले अधिकांश मार्गों पर बेरिकेडिंग की गई। इसके अलावा पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए। जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना और पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय भी निगरानी रखे रहे। यात्रा के दौरान कलक्टर-एसपी कोतवाली थाने पर पहुंचे। वहीं एएसपी गुमनाराम, उपाधीक्षक अनुज शुभम यात्रा के साथ चले। यात्रा की ड्रोन से भी निगरानी की गई।
