Karoli धूमधाम से मनाया निपुण मेला, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
इस मौके पर कूंजैला गांव निवासी सेवा निवृत्त प्राचार्य विश्राम लाल मीणा ने सभी कक्षाओं में अध्ययनरत 475 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। समारोह में रामदयाल मीना प्रदेश सचिव सियाराम शिक्षक संघ, शंकर लाल शर्मा पीओ समसा करौली, रूपसिंह मीना, रामोतार पटेल, होली लाल, पूरण मल जैन, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष मुरारी लाल मीना, राधेश्याम डीलर, रामनिवास प्राचार्य, श्याम लाल, व्याख्याता गोपाल सत्यप्रेमी, सुनीता, कमलेश व्याख्याता , दिनेश, खेमसिंह जाटव आदि स्टाफ और गांववासी उपस्थित थे। प्राचार्य हंसराज मीना एवं उप प्राचार्य ओमप्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया।
लांगरा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाटदा में निपुण मेले में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। निपुण मेला के आयोजन में समस्त पीईई ओ क्षेत्र के विद्यालयों के कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में डाइट करौली से आशीषकांत कौशिक, प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र मीना, व्याख्याता विनोद कुमार गर्ग ,रामपाल मीना, सुरेंद्र शर्मा, कृष्ण बिहारी, विनोद मीना, आनंद, सोनू, प्रेम राज आदि मौजूद रहे। आयोजन प्रभारी राजकुमार यदुवंशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत गज्जूपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रखर राजस्थान कार्यक्रम के समापन पर निपुण मेला आयोजित हुआ। इसमें कई गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल चेयर, ब्लाइड फोल्ड, बॉल डालो, सिक्का निकालो, लटकन जलेबी, निशाना लगाना, नीबू दौड़, मिट्टी के खिलौने, चार्ट प्रतियोगिता, वर्ग पहेली, कहानी बोलना आदि प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। निपुण मेला प्रभारी दिनेश चंद मीना ने बताया कि मेले मे 7 स्टॉल भी लगाई गई। इसी प्रकार ग्राम पंचायत चौड़ागांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत सरपंच मनीषा मीना की उपस्थिति में निपुण मेला आयोजित हुआ। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शारीरिक, मानसिक आदि सहित विभिन्न बिन्दुओं को लेकर चर्चा की। मेले के बच्चों ने स्टॉल लगाई। इस दौरान मेला प्रभारी राजकुमार मीना सहित अन्य मौजूद रहे।
